जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल चयन प्रतियोगिता 10 जुलाई को

Updated:
विज्ञापन

पटना जिला प्रशासन की ओर से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 10 जुलाई, 2024 को जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-15 बालक औरअंडर-17 बालक-बालिका फुटबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. पटना जिला प्रशासन की ओर से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 10 जुलाई, 2024 को जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-15 बालक औरअंडर-17 बालक-बालिका फुटबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. पटना जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि प्रतियोगिता बुधवार सुबह नौ बजे से शुरू होगी. वहीं, जिला स्तरीय अंडर-17 मेजर ध्यानचंद हॉकी चयन प्रतियोगिता का आयोजन 11 जुलाई, 2024 को शास्त्रीनगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा. अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी, 2010 और अंडर-17 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी, 2008 के बाद की होनी चाहिए. हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी, 2007 के बाद की होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि चयन प्रतियोगिता में पटना जिला के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालय अपनी टीम के खिलाड़ियों का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विद्यालय पहचान पत्र और पूर्ण रूप से भरा हुआ योग्यता प्रमाण पत्र के साथ रिपोर्ट करेंगे. चयनित टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना जिला का प्रतिनिधित्व करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन