दानापुर में बाढ़ के बीच घर में सो रही 60 वर्षीय वृद्ध महिला को सांप ने काटा, इलाज से पहले चली गयी जान

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन

Danapur Woman Dies of Snakebite : दानापुर के बाढ़ प्रभावित माधोपुर गांव में सांप के काटने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बाढ़ के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया. इस घटना ने बाढ़ के बीच सांपों के बढ़ते खतरे को उजागर किया है.

विज्ञापन

Danapur Woman Dies of Snakebite : दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित माधोपुर गांव में सांप के काटने से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान हेतनपुर पंचायत के माधोपुर निवासी स्व. अशोक सिंह की पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है. घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में सो रही थीं गायत्री देवी

परिजनों के अनुसार, पूरा दियारा क्षेत्र बाढ़ के पानी से जलमग्न है. शनिवार की रात गायत्री देवी अपने घर में सो रही थीं. इसी दौरान बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया. सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी और उनकी मौत हो गई.

परिजनों ने समय पर इलाज नहीं मिलने का लगाया आरोप

मृतका के परिजनों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित गांवों में रात के समय नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका. परिजनों का दावा है कि यदि उन्हें समय पर इलाज के लिए अस्पताल लाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी.

जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से की मुलाकात

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव, पूर्व मुखिया कन्हाई राय और विकास कुमार ने मृतका के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सांप के काटने से एक वृद्ध महिला की मौत हुई है. पुलिस ने शव का अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

बाढ़ के बीच बढ़ा सांपों का खतरा

दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैलने के बाद ग्रामीणों के सामने कई तरह की परेशानियां बनी हुई हैं. पानी के साथ सांप जैसे जहरीले जीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में ग्रामीणों ने रात के समय आवागमन और आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने के लिए बेहतर नाव व्यवस्था की जरूरत बतायी है.

Also Read : पटना : दानापुर में बाढ़ के पानी में बहकर गांव पहुंचा जंगली सुअर, तीन महिलाओं पर किया हमला, दहशत में लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन