कैंपस : पहली बार सीएनएलयू में फॉरेन व एनआरआइ स्टूडेंट्स के लिए पांच-पांच सीटें तय, 29 तक आवेदन का मौैका
Updated at : 17 Jun 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन

सीएनएलयू पटना में फॉरेन व एनआरआइ कोटे में पांच-पांच सीटें तय हो गयी हैं. पहली बार फॉरेन व एनआरआइ कोटे के तहत सीएनएलयू में सीटें तय हुई है.
विज्ञापन
-तीन साल के एलएलबी की शुरू होगी पढ़ाई
– आठ जुलाई से शुरू होगा नया सत्रसंवाददाता, पटना
चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (सीएनएलयू) पटना में फॉरेन व एनआरआइ कोटे में पांच-पांच सीटें तय हो गयी हैं. पहली बार फॉरेन व एनआरआइ कोटे के तहत सीएनएलयू में सीटें तय हुई है. सीएनएलयू के कुलपति प्रो फैजान मुस्तफा ने बताया कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दे दी गयी है. फॉर्म https://forms.gle/zKcMZhbviWiiaivv6 पर जाकर भर सकते हैं. आवेदन 29 जून तक कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन शुल्क 7500 रुपये जमा करना होगा. बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. फॉरेन स्टूडेंट्स के लिए 12वीं सफल स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं. वहीं, एनआरआइ कोटे में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को क्लैट का स्कोर मान्य होगा. तीन दिसंबर, 2023 को आयोजित क्लैट का स्कोर मान्य होगा. प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट दो जुलाई को जारी कर दी जायेगी. एडमिशन ऑनलाइन मोड में चार जुलाई तक ले सकते हैं. नये सत्र की कक्षाएं आठ जुलाई से शुरू हो जायेंगी.स्मार्ट क्लास स्थापित कर दिया गया है
प्रो फैजान मुस्तफा ने बताया कि सीएनएलयू की सभी कक्षाओं को पूरी तरह से डिजिटलाइज कर दिया गया है. स्मार्ट क्लास स्थापित कर दिया गया है. सीएनएलयू में थ्री इयर एलएलबी कोर्स भी जल्द शुरू कर दिया जायेगा. इसकी कक्षाएं दोपहर में संचालित की जायेगी, ताकि अलग-अलग वर्ग के लोग भी आकर कक्षाएं कर सकते हैं. इसके साथ जिस प्रकार बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी कोर्स संचालित किया जा रहा है उसी तरह पांच साल का मैनेजमेंट प्रोग्राम भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है. शुरुआत में 60 सीटों पर एडमिशन होगा.साइबर सिक्योरिटी की होगी पढ़ाई
सीएनएलयू में साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फाॅरेंसिक केंद्र की स्थापना होगी. साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फाॅरेंसिक केंद्र में बिहार पुलिस बल को भी साइबर और फाॅरेंसिक में प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके माध्यम से नागरिक सुरक्षा-2023 के आवश्यक प्रावधानों को राज्य में सफलता से लागू करने में सहूलियत होगी. साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फाॅरेंसिक केंद्र का फायदा स्टूडेंट्स को भी मिलेगा. स्टूडेंट्स को एक साथ-साथ कई कोर्स पढ़ने को मिलेगा. प्रोफेशनल भी साइबर लॉ के साथ सिक्योरिटी की बारीकियों से अवगत होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




