पटना में खुलेगा बिहार का पहला बोन बैंक, इस बीमारी के मरीजों को होगा फायदा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Jan 2025 9:29 AM

विज्ञापन

Bone Bank News

Bone Bank: पटना के राजवंशी नगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. यहां बिहार का पहला बोन बैंक खोला जायेगा. जिससे बोन ट्यूमर के मरीजों को फायदा होगा.

विज्ञापन

Bone Bank: पटना के राजवंशी नगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. यहां बिहार का पहला बोन बैंक खोला जायेगा. इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) को भेजने की तैयारी कर रहा है. जानकारों का कहना है कि एलएनजेपी हड्डी अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल होगा, जहां बोन बैंक खुलेगा.

किसी भी ब्लड ग्रुप के मरीज को लगा सकेंगे हड्डी

एलएनजेपी हड्डी अस्पताल के निदेशक डॉ सुभाष चंद्र ने बताया कि अस्पताल परिसर में 400 बेड का नया हॉस्पिटल बनाया जा रहा है. नये हॉस्पिटल मे कई नयी सुविधाएं होगी. इसमें एमआरआइ, अतिरिक एक्स-रे मशीन, स्पोर्ट्स इंज्यूरी सेंटर के साथ-साथ बोन बैंक का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है. निदेशक ने बताया कि बोन बैंक में निधन के बाद दान करने वाले मृतकों की अच्छी हड्डियों को सुरक्षित रखा जाता है. इसमें केवल हड्डी में संक्रमण की जांच करनी होती है.

Also Read: बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ आए हाई कोर्ट के वकील, मुफ्त में केस लड़ने का किया ऐलान

डीप फ्रीजर में रखी जाती हैं हड्डियां

डॉ सुभाष ने बताया कि बोन बैंक सामान्यतः आइ बैंक की तरह ही है. जिसमे डोनर द्वारा दान की गयी या ऑपरेशन के दौरान निकाली जाने वाली अस्थियों का डीप फ्रीजर में -40 डिग्री से -70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर संग्रह किया जाता है. संबंधित तापमान में एक विशेष तरह के केमिकल मे रखा जाता है, जो खराब नहीं होता है. उन्होने बताया कि हड्डी के री-यूज से ऑपरेशन का समय कम हो जाता है. ऑपरेशन मे ब्लड लॉस कम होता है. बोन ट्यूमर निकालने के बाद खाली जगह भरने, जोड़ पत्यारोपण, हडडी नही जुड़ने की स्थिति और जोड़ जाम करने के लिए इसका उपयोग होता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन