दानापुर में लिव-इन रिलेशनशिप विवाद में गोलीबारी, महिला समेत दो लोग घायल, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Author Sanjay kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Live-in dispute: दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Patna Live-in dispute: दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित विजय नगर में रविवार देर रात लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

विज्ञापन

घायलों की पहचान कंकड़बाग निवासी मुस्कान कुमारी और आरा जिले के मूल निवासी विनायक सिंह के रूप में हुई है. विनायक सिंह वर्तमान में बोरिंग रोड में रहते हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

करीब दस राउंड फायरिंग की सूचना

पुलिस के अनुसार, मुस्कान कुमारी काफी समय से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इसी संबंध को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से विरोध किया जा रहा था. रविवार देर रात इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें करीब दस राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है. गोलीबारी में मुस्कान कुमारी और विनायक सिंह घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही फायरिंग में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

एक आरोपी हिरासत में, बयान का इंतजार

डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि मुस्कान कुमारी एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मुस्कान और विनायक सिंह घायल हुए हैं. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. दोनों घायलों का अभी तक बयान दर्ज नहीं हो सका है. बयान मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन