दानापुर स्टेशन पर विजलेंस की छापेमारी, चीफ टिकट निरीक्षक समेत 3 TTE से पूछताछ, जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

दानापुर स्टेशन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Danapur Station Vigilance : दानापुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस टीम की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया. टीम ने चीफ टिकट निरीक्षक सहित तीन टिकट निरीक्षकों से लंबी पूछताछ की. राशि जमा न करने के मामले में जांच जारी है.

विज्ञापन

Danapur Station Vigilance : पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम विजलेंस टीम की जांच से रेलवे महकमे में हलचल मच गई. टीम ने स्टेशन के चीफ टिकट निरीक्षक समेत तीन टीटीई से घंटों पूछताछ की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो टीटीई द्वारा रेलवे की निर्धारित राशि समय पर जमा नहीं किए जाने को लेकर जांच की गई. हालांकि, रेलवे अधिकारी ने फिलहाल किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है.

विज्ञापन

दानापुर स्टेशन पर विजलेंस टीम की पहुंची टीम

पटना के दानापुर स्टेशन पर शनिवार की शाम रेलवे की विजलेंस टीम पहुंची. टीम ने स्टेशन के चीफ टिकट निरीक्षक समेत तीन टीटीई से पूछताछ की. पूछताछ कई घंटे तक चली और इस दौरान रेलवे से जुड़ी राशि जमा करने की प्रक्रिया को लेकर जानकारी ली गई.

दो TTE पर समय पर राशि जमा नहीं करने का मामला

सूत्रों के मुताबिक, विजलेंस की जांच में दो टीटीई द्वारा निर्धारित समय पर रेलवे की राशि जमा नहीं किए जाने का मामला सामने आया. इसी सिलसिले में दोनों से पूछताछ की गई और राशि जमा करने में हुई देरी के कारणों की जानकारी ली गई.

कानूनी कार्रवाई की अफवाह, अधिकारी ने किया इनकार

जांच की खबर सामने आने के बाद शुरुआत में यह चर्चा फैल गई कि दोनों टीटीई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. हालांकि, रेलवे के एक अधिकारी ने फिलहाल ऐसी किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है.

अकाउंट्स विभाग कर रहा मामले की जांच

रेलवे अधिकारी के अनुसार, दोनों टीटीई के मामले की जांच अकाउंट्स विभाग की ओर से नियमित प्रक्रिया के तहत की जा रही है. जांच के दौरान राशि जमा करने में हुई देरी को लेकर संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की गई है.

जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी आगे की स्थिति

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी. इसलिए अभी किसी अंतिम कार्रवाई की जानकारी देना जल्दबाजी होगी.

एक TTE पर कम राशि जमा करने का भी दावा

वहीं, सूत्रों का दावा है कि जांच के दौरान एक टीटीई द्वारा EFT यानी Excess Fare Ticket से जुड़ी राशि निर्धारित दर से काफी कम जमा किए जाने की बात सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, इस मामले में कार्रवाई किए जाने की जानकारी है, हालांकि रेलवे के अधिकारी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

विजलेंस जांच के बाद रेलवे में बढ़ी सतर्कता

दानापुर स्टेशन पर विजलेंस की जांच के बाद टिकट से जुड़ी राशि के हिसाब और जमा करने की प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं. हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने और रेलवे की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

Also Read : पटना में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 21.77 लाख की ठगी: बोरिंग रोड के कारोबारी को ऊंचे रिटर्न का झांसा, 4 जालसाजों पर FIR

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन