पटना: नीचे झोपड़ी में भड़की आग, ऊपर बैंक में मची हलचल, पांच दमकल आग पर पाया काबू

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

पटना में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के नीचे अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. पांच दमकल गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और एक बड़े हादसे को टाल दिया.

विज्ञापन

Fire breaks out in Patna : पटना के जमाल रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के ठीक नीचे बुधवार देर शाम अचानक पौधा विक्रेता की झोपड़ीनुमा दुकान धधक उठी. दुकान से तेज धुआं और आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पांच दमकलों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया. उनकी तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि, तब तक दुकान में रखा सामान और कई पौधे जल चुके थे.

ऊपर थी बैंक की शाखा, टला बड़ा खतरा

जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक ऊपर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा संचालित होती है. आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो लपटें बैंक की इमारत तक पहुंच सकती थीं. इससे बैंक भवन के साथ अंदर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य सामान के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका थी. दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक दिया गया और बड़ा हादसा टल गया.

आग कैसे लगी, नहीं चल सका पता

आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन