दानापुर में हथियारों का जखीरा बरामद, कट्टा, 2 मैगजीन और 32 गोलियों के साथ अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार और बरामद कट्टा-कारतूस

पटना के दानापुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. मुबारकपुर कृषि फार्म में हुई छापेमारी के दौरान संतोष पोद्दार के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Patna Crime News : राजधानी पटना जिले के दानापुर में शाहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात मुबारकपुर कृषि फार्म स्थित शांति नगर में छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान संतोष पोद्दार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके घर से एक देसी कट्टा, दो पिस्टल मैगजीन और 32 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि शाहपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि मुबारकपुर कृषि फार्म के शांति नगर निवासी संतोष पोद्दार अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ संतोष पोद्दार के घर पहुंचे और छापेमारी की. इस दौरान संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया.

घर से बरामद हुए हथियार और कारतूस

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से एक देसी पिस्तौल, दो पिस्टल मैगजीन और 32 जिंदा कारतूस बरामद किए. हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

हथियार कहां से आए, पुलिस कर रही जांच

एसडीपीओ ने बताया कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी आपराधिक वारदात में किया गया है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. साथ ही हथियार आरोपी तक कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसको लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार संतोष पोद्दार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन