पटना सिटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की चार यूनिट

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Fire in Patna

Fire in Patna

Fire in Patna: रविवार की सुबह पटना सिटी इलाके में एक काबाड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई है. अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

विज्ञापन

Fire in Patna: पटना. पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के चुटकियां बाजार स्थित एक काबाड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई है. आगलगी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मंच गई. आगलगी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

आग का विकराल रूप

कबाड़ी गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग की लपटें तेज हो गईं हैं और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग पूरी तरह से फैल गया. स्थानीय लोगों द्वारा अगलगी की सूचना पुलिस और फायर ऑफिस को दी गई.

अगलगी से लाखों का नुकसान

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की चार यूनिट पहुंची है. फायर ब्रिग्रेड के जवानों ने कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आगलगी की घटना में कबाड़ी दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई है. इस आगलगी से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है.

Also Read: एक माह में तीन एनकाउंटर, चार अपराधी ढेर, नये डीजीपी के आते ही बिहार पुलिस ने बदले तेवर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन