Bihar News: बिहार की सरकारी ITI में अब 20 और 40 रुपए में होगी पढ़ाई, श्रम संसाधन विभाग ने तय की फीस

Bihar News: बिहार के सरकारी आईटीआई में पढ़ने वाले बच्चों के लिए श्रम संसाधन विभाग ने मामूली दर तय कर दी है. जिसके अनुसार अब चालीस रुपये महीने में सामान्य और 20 रुपये में एससी-एसटी कोटे के बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे. इससे सभी वर्गों के छात्रों को होगा लाभ.
Bihar News: बिहार के सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का शुल्क तय हो गया है. अब मात्र चालीस रुपये प्रति माह की फीस पर सरकारी आईटीआई में सामान्य कोटि के तथा एससी-एसटी कोटे के बच्चों को 20 रुपये महीने देने होंगे. श्रम संसाधन विभाग ने परीक्षा शुल्क से लेकर पंजीयन शुल्क तक तय कर दिया है. विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है.
कितना देना होगा पंजीयन शुल्क
अधिसूचना के अनुसार नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) से मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को पंजीयन शुल्क के तौर पर कोई शुल्क नहीं देना होगा. यानी उनसे कोई राशि नहीं ली जायेगी. लेकिन, स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) से मान्यता प्राप्त सरकारी आईटीआई में पढ़ने वाले सामान्य श्रेणी के छात्रों को पंजीयन शुल्क के तौर पर सौ रुपए देने होंगे.
वहीं, एससी-एसटी के छात्रों को मात्र 50 रुपए ही देने होंगे. साथ ही, विभाग ने अवधान राशि (कौशन मनी) भी तय कर दिया है. इसके तहत सामान्य श्रेणी के साथ ही एससी-एसटी कोटि के छात्रों को पांच सौ रुपए देने होंगे. वहीं प्रशिक्षण शुल्क के तौर पर सामान्य श्रेणी के छात्रों को 40 रुपए प्रति माह देने होंगे. एससी-एसटी के छात्रों को मात्र 20 रुपए प्रति माह देने होंगे.
यह होगा परीक्षा शुल्क
विभाग ने परीक्षा शुल्क तय कर दिया है. एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई में व्यवहारिक व सैद्धांतिक परीक्षा शुल्क के तौर पर दो सौ रुपए देने होंगे. एससी-एसटी के छात्रों को भी दो सौ रुपए ही देने होंगे. जबकि एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई में व्यवहारिक परीक्षा शुल्क के रूप में सभी कोटि के छात्रों को 200 रुपए देना होगा. लेकिन सैद्धांतिक परीक्षा शुल्क के तौर पर छात्रों को 213 रुपए देने होंगे. इस राशि पर जीएसटी अलग से देना होगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि सैद्धांतिक परीक्षा शुल्क में कमी-वृद्धि हो सकती है. केंद्र सरकार के अधीन प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) की ओर से तय राशि छात्रों को सैद्धांतिक परीक्षा के तौर पर देनी होगी.
इसे भी पढ़ें: प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों का सरकार कर रही भयादोहनः कृपानाथ पाठक
| शुल्क प्रकार | सामान्य श्रेणी | एससी/एसटी श्रेणी | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| प्रशिक्षण शुल्क (मासिक) | ₹40 प्रति माह | ₹20 प्रति माह | सभी सरकारी आईटीआई के छात्रों पर लागू |
| पंजीयन शुल्क (एनसीवीटी) | कोई शुल्क नहीं | कोई शुल्क नहीं | केवल एनसीवीटी मान्यता प्राप्त आईटीआई |
| पंजीयन शुल्क (एससीवीटी) | ₹100 | ₹50 | केवल एससीवीटी मान्यता प्राप्त आईटीआई |
| अवधान राशि (कौशन मनी) | ₹500 | ₹500 | कोर्स के अंत में वापस की जाएगी |
| व्यवहारिक परीक्षा शुल्क (एससीवीटी) | ₹200 | ₹200 | एससीवीटी आईटीआई के सभी छात्रों पर लागू |
| सैद्धांतिक परीक्षा शुल्क (एससीवीटी) | ₹200 | ₹200 | एससीवीटी आईटीआई के सभी छात्रों पर लागू |
| व्यवहारिक परीक्षा शुल्क (एनसीवीटी) | ₹200 | ₹200 | एनसीवीटी आईटीआई के सभी छात्रों पर लागू |
| सैद्धांतिक परीक्षा शुल्क (एनसीवीटी) | ₹213 +जीएसटी | ₹213 +जीएसटी | डीजीटी द्वारा निर्धारित राशि के अनुसार |
Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Shekhar
Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




