FDDI पटना में फ्रेशर्स पार्टी, आदित्य और निकिता बने मिस्टर-मिस फ्रेशर, संगीत, नृत्य और रैंप वॉक से सजा कॉलेज कैंपस
मिस्टर-मिस फ्रेशर
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई), पटना ने नए सत्र के विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया. 'नवागंतुक समारोह' में छात्रों ने संगीत, नृत्य और रैंप वॉक से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस आयोजन ने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया.
FDDI Patna Freshers Party: फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई), पटना में नये सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया. वरिष्ठ विद्यार्थियों की ओर से आयोजित ‘नवागंतुक समारोह’ में नये विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और रैंप वॉक के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विभिन्न चरणों में हुई प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया.
एमबीए बैच में आदित्य और निकिता बने मिस्टर-मिस फ्रेशर
एमबीए बैच में आदित्य ओझा को मिस्टर फ्रेशर और निकिता कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया. वहीं, बी.डेस. बैच में राज किशोर मिस्टर फ्रेशर और प्रेरणा प्रिया मिस फ्रेशर बनीं.
विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को वरिष्ठ विद्यार्थियों और संस्थान प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया.
आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक
इस मौके पर एफडीडीआई पटना के कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और टीम भावना विकसित करने में सहायक होते हैं. उन्होंने नये विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
8 बोरा चावल मिलना था, मिला 5 बोरा, दानापुर गोदाम में सेविकाओं ने जताया विरोध, सीडीपीओ ने कहा- गलत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए