मदरसा बोर्ड : फौकानिया और मौलवी परीक्षा की कॉपी जांच एक फरवरी से होगी शुरू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) की परीक्षा संपन्न कर ली गयी.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) की परीक्षा संपन्न कर ली गयी. बोर्ड की ओर से नोटिस जारी करते हुए बताया गया कि परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की कॉपी जांच की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू की जायेगी. मूल्यांकन कार्य के लिए राज्य में कुल सात केंद्र बनाये गये. बोर्ड की ओर से मूल्यांकन कार्य में 2200 शिक्षकों को लगाया गया है. बोर्ड की ओर से मूल्यांकन कार्य के लिए नियुक्त किये गये शिक्षकों को 31 जनवरी तक निर्धारित मूल्यांकन केंद्र को ज्वाइन करना होगा. मूल्यांकन कार्य को पूरा करने के लिए बोर्ड की ओर से 15 दिनों का टार्गेट रखा गया है. बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक मो नूर इस्लाम ने बताया कि इस बार फौकानिया और मौलवी की परीक्षा में 94 प्रतिशत विद्यार्थी शामिल हुए हैं. उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से फौकानिया और मौलवी परीक्षा का रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जायेगा. वहीं बोर्ड के प्रशासक बैद्यनाथ यादव ने परीक्षा और मूल्यांकन कार्य से जुड़ी जानकारी के लिए लगातार बोर्ड ऑफिस पहुंच कर कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने मूल्यांकन कार्य में लगाये गये शिक्षकों को निर्धारित अवधि में अपने कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










