पटना: किसान के खाते से चार मिनट में उड़ाये 56 हजार रुपये, मोबाइल से छेड़छाड़ की आशंका

Updated:
विज्ञापन

एआई से सेबनायी गयी तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के एक किसान जयप्रकाश कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके बैंक खाते से मात्र चार मिनट के अंतराल में 56 हजार रुपये निकाल लिए गए. मोबाइल नंबर से छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News : भगवानगंज थाना क्षेत्र के गफुरीचक गांव निवासी किसान जयप्रकाश कुमार के बैंक खाते से साइबर ठगों ने महज चार मिनट के अंतराल में 56 हजार रुपये निकाल लिये. खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलने के बाद किसान ने भगवानगंज थाने में अज्ञात साइबर बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

चार मिनट में खाते से निकल गये 56 हजार

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जयप्रकाश कुमार के बैंक खाते से बीती रात करीब 8:16 बजे छह हजार रुपये की निकासी की गयी. इसके ठीक चार मिनट बाद रात 8:20 बजे खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये गये. इस तरह साइबर ठगों ने चार मिनट के अंतराल में कुल 56 हजार रुपये की निकासी कर ली.

मोबाइल नंबर से छेड़छाड़ की आशंका

किसान ने साइबर ठगी की इस घटना में मोबाइल नंबर से छेड़छाड़ किये जाने की आशंका जतायी है. खाते से अचानक रुपये निकलने की जानकारी मिलने के बाद जयप्रकाश कुमार ने तत्काल भगवानगंज थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और प्राथमिकी दर्ज करायी.

बैंक खाते और मोबाइल की तकनीकी जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. साइबर सेल की मदद से बैंक खाते से हुई निकासी और मोबाइल नंबर से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच करायी जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खाते से रुपये किस माध्यम से और किस खाते में ट्रांसफर किये गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन