सरकारी नोटरी के चैंबर से फर्जी स्टांप बरामद

Updated:
विज्ञापन
सरकारी नोटरी के चैंबर से फर्जी स्टांप बरामद

अवैध स्टांप की बिक्री और कारोबार के विरुद्ध जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

पटना. अवैध स्टांप की बिक्री और कारोबार के विरुद्ध जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. डीएम त्यागराजन एसएम के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने सिविल कोर्ट के पास डीबीए लाइब्रेरी के पास स्थित सरकारी नोटरी अरुण कुमार प्रसाद के चैंबर में छापेमारी कर भारी मात्रा में फर्जी स्टांप बरामद किये. मामले में नोटरी अरुण कुमार प्रसाद के खिलाफ पीरबहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कोर्ट फी और वेलफेयर स्टांप व खाली शपथ पत्र भी जब्त : छापेमारी में अलग-अलग दाम के कोर्ट फी और वेलफेयर स्टांप और खाली शपथपत्रों पर चिपके स्टांप जब्त किये गये. जब्त सामग्री का सत्यापन स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों ने किया, जिसमें कई स्टांप फर्जी पाये गये. इनमें 99 रुपये के इ-कोर्ट फी स्टांप, 25 रुपये के वेलफेयर स्टांप, 1 रुपये के कोर्ट फी स्टांप और बड़ी संख्या में खाली शपथपत्रों पर चिपके स्टांप शामिल हैं. अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) वरुण कुमार झा की अध्यक्षता में गठित दल में नगर दंडाधिकारी सुधीर कुमार, कोषागार पदाधिकारी संजीव कुमार व जिला अवर निबंधक सत्यनारायण चौधरी शामिल थे. छापेमारी के दौरान विशेष कार्यपालक दण्डाधिकारी संगीत कुमार ठाकुर, पुलिस केंद्र पटना के अवर निरीक्षक ललन कुमार तथा पीरबहोर थाना के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन