उद्यमियों को अब प्राक्कलन नहीं, कंपनी की तय दर पर मिलेगा बिजली कनेक्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Sep 2024 1:02 AM
बिजली कंपनी ने बिहार में छोटे-बड़े उद्योगों को कनेक्शन दिए जाने की दर तय कर दी है. उद्यमियों को अब प्राक्कलन के आधार पर नहीं,बल्कि कंपनी की ओर से तय दर के अनुसार ही बिजली कनेक्शन दिया जायेगा.
पटना. बिजली कंपनी ने बिहार में छोटे-बड़े उद्योगों को कनेक्शन दिए जाने की दर तय कर दी है. उद्यमियों को अब प्राक्कलन के आधार पर नहीं,बल्कि कंपनी की ओर से तय दर के अनुसार ही बिजली कनेक्शन दिया जायेगा. कंपनी ने इस बाबत बिहार विद्युत विनियामक आयोग में याचिका दायर कर अनुमति मांगी है. आयोग का फैसला होते ही बिहार में नयी दर प्रभावी हो जायेगी. कंपनी ने यह शुल्क फिलहाल दो वर्षों के लिए तय किया है. यह सुविधा बहुमंजिली इमारतों, अपार्टमेंट, व्यवसायिक भवनों पर लागू नहीं होगी. उद्यमियों को तीन किलोवाट तक कनेक्शन लेने के लिए 27 सौ रुपये देने होंगे.इसे घरेलू श्रेणी में रखा गया है़ इसके तहत 500 मीटर तक कंपनी आधारभूत संरचना तैयार कर कनेक्शन देगी. सिंगल फेज में ही चार किलोवाट तक का कनेक्शन लेने पर 45 सौ रुपये देने होंगे. इससे अधिक सात किलोवाट तक का कनेक्शन लेने पर 500 रुपये प्रति किलोवाट पैसे देने होंगे. एलटी थ्री फेज में पांच से 19 किलोवाट का कनेक्शन लेने पर उद्यमियों को 9150 रुपये प्रति किलोवाट की दर से भुगतान करना होगा, जबकि एलटी थ्री फेज में 20 से 44 किलोवाट का कनेक्शन लेने पर उद्यमियों को 97 सौ रुपये प्रति किलोवाट भुगतान करना होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










