कार से एक लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 12:51 AM
उत्पाद मद्य निषेध विभाग की टीम ने अगमकुआं थाना के छोटी पहाड़ी नहर नाला के पास लग्जरी कार से भंडारण की गयी एक लाख रुपये की 139 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है,
पटना सिटी. उत्पाद मद्य निषेध विभाग की टीम ने अगमकुआं थाना के छोटी पहाड़ी नहर नाला के पास लग्जरी कार से भंडारण की गयी एक लाख रुपये की 139 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है, जो लगभग 104.25 लीटर है.गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि निरीक्षक मद्य निषेध कुलवंत कुमार नेतृत्व में टीम गठित हुई. गठित टीम ने कार में रखी 139 बोतल से 104.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार लोगों में रामकृष्णा नगर निवासी धीरज कुमार, मनीष गोयल और कंकड़बाग निवासी आयाती चौहान है. अरुणाचल प्रदेश निर्मित जब्त शराब की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये है. टीम ने शराब और कार को जब्त करने के साथ गिरफ्तार तीनों से पूछताछ कर रही है. छापेमारी दल में सअनि शशि ठाकुर,साहेब गुप्ता,ब्रज किशोर ठाकुर थे. सहायक आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के बाद शराब के अन्य धंधेबाजों की तलाश में छापेमारी होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










