पटना में 50 स्थानों पर लगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स, हेल्प बटन दबाते कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी से होगी सीधी बात
इमरजेंसी कॉल बॉक्स का हेल्प बटन दबाने पर दो बीप के बाद सहायता मांग रहा व्यक्ति आइट्रीपलसी में बैठे अधिकारी से सीधे बात कर पायेगा और उस व्यक्ति के लोकेशन का भी पता चल जायेगा.
पटना शहर में 50 स्थानों पर आइट्रीपलसी की ओर से इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाये गये हैं, जो संकट में आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे. इसका हेल्प बटन दबाने पर दो बीप के बाद सहायता मांग रहा व्यक्ति आइट्रीपलसी में बैठे अधिकारी से सीधे बात कर पायेगा और उस व्यक्ति के लोकेशन का भी पता चल जायेगा. जानकारी प्राप्त होते ही नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दी जायेगी और वहां से त्वरित सहायता पहुंचायी जायेगी. पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस सुविधा की शुरुआत की गयी है.
आपके शहर में
इमरजेंसी में प्रशासन से मांग सकेंगे मदद
इमरजेंसी कॉल बॉक्स की मदद से लोग किसी भी आपात स्थिति में पुलिस-प्रशासन से मदद मांग सकेंगे. इसके लिए कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है. इमरजेंसी कॉल का लिंक सीधे कंट्रोल रूम से रहेगा. शहर के प्रमुख स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है. जिसमें हाईपावर लाउडस्पीकर सिस्टम भी होगा. पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से संबंधित इलाके के लोगों तक सूचना कुछ ही सेकेंड में भेजी जा सकेगी ताकि आपात स्थिति में सतर्कता बरती जा सके.
-
यहां लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स
-
जेपी गोलंबर
-
श्याम नंदन तिराहा आकाशवाणी कार्नर
-
कारगिल चौक
-
रेलवे कॉलोनी हॉस्पिटल
-
डाकबंगला चौक
-
खेतान मार्केट
-
लंगर टोली
-
दिनकर चौराहा
-
बाकरगंज तिराहा
-
राजधानी वाटिका
-
पटेल गोलंबर
-
एएन कॉलेज
-
लाल मंदिर (अनिसाबाद )
-
वाल्मी चौक मोड़
-
एयरपोर्ट गेट नंबर- 2
-
जगदेव पथ मोड़
-
गांधी मैदान गेट नंबर- 10
-
शेखपुरा मोड़
-
गौरैया मठ
-
गायत्री मंदिर (कंकड़बाग )
-
काली मंदिर
-
कुम्हार टोली मोड़
-
भूतनाथ महावीर मंदिर
-
हाइकोर्ट मोड़
-
पटना साहिब स्टेशन
-
मिलर स्कूल
-
बुद्धा पार्क मोड़
-
जीपीओ गोलंबर
-
आयकर गोलंबर
-
जमाल रोड
-
बेऊर मोड़
-
आइटीआइ दीघा घाट
-
दीघा आशियाना मोड़
-
चिल्ड्रन पार्क
-
कुर्जी मोड़
-
अटल पथ
-
पुलिस लाइन
-
संतुष्टि गली मोड़
-
भट्टाचार्य चौक
-
धनुकी मोड़
-
एग्जीबिशन रोड
-
कोतवाली थाना
-
वोल्टास मोड़
-
अटल पथ गोलंबर
Also Read: तमिलनाडु मामले में भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों की एसआइटी कर रही तलाश, विशेष पुलिस टीम आयी थी बिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए