ज्ञान भवन में शिक्षा दिवस समारोह आज

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा दिवस -2024 का समारोह ज्ञान भवन में सोमवार को सुबह 11 बजे आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. शिक्षा दिवस -2024 का समारोह ज्ञान भवन में सोमवार को सुबह 11 बजे आयोजित किया जायेगा. समारोह का उद्घाटन शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे. इस मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में पटना के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे. यह समारोह हर साल आयोजित किया जाता है. इस दिन बिहार का सबसे बड़ा शिक्षा सम्मान मौलाना अबुल कलाम शिक्षा पुरस्कार दिया जाता है. यह पुरस्कार इस साल किसे दिये जायेगा? विभाग ने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है. बता दें कि इस पुरस्कार के लिए विभाग ने योग्य शिक्षाविदोंं से आवेदन मांगे थे. शिक्षा दिवस का यह कार्यक्रम देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर आयोजित किया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन