ED Raid: बिहार में ईडी की रेड, बांका में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के ठिकानों पर छापेमारी
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 22 Apr 2025 11:32 AM
ed raid in banka
ED Raid: बिहार के बांका में ईडी ने छापेमारी की है. बांका में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश डाली है. एकसाथ कई राज्यों में छापेमारी की जा रही है.
ED Raid: बिहार में ईडी की छापेमारी मंगलवार को हुई है. झारखंड के बोकारो में हुए बहुचर्चित वन भूमि घोटाले को लेकर ये रेड पड़ी है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में एकसाथ ये छापेमारी अलग-अलग टीम कर रही है. बिहार के बांका में राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक के घर को ईडी ने खंगाला है. कारोबारी विमल अग्रवाल के घर पर छापा पड़ा है. भागलपुर में भी ईडी रेड की सूचना है.
बांका में राजवीर कंस्ट्रक्शन पर दबिश
सोमवार की सुबह से बिहार, झारखंड, ओडिशा में एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी ईडी ने शुरू की. कई कंस्ट्रक्शन कंपनियों के ऊपर दबिश डाली गयी है. बिहार के बांका में राजवीर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक विमल अग्रवाल के घर पर ईडी की टीम पहुंची. बौंसी बाजार निवासी राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक के डैम रोड स्थित आवास एवं कार्यालय पर ईडी ने छापेमारी शुरू की.
ALSO READ: 31 करोड़ के जुर्माने को घटाकर किया 32 लाख, बिहार में इस खनन अफसर पर अब गिरेगी गाज…
बोकारो वन भूमि घोटाले से जुड़ा है मामला…
यह रेड बोकारो के बहुचर्चित वन भूमि घोटाले को लेकर हुई है. 2022 के इस मामले में गलत तरीके से वन विभाग की जमीन की खरीद-बिक्री की गयी थी. इस मामले की जांच सीआईडी ने भी की है. ईडी अब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही है. इस मामले में FIR दर्ज किए गए थे.
GST की रेड पहले पड़ चुकी है
राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पर पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है. 26 सितंबर 2023 को इस कंपनी पर जीएसटी की छापेमारी हो चुकी है. कंपनी के मालिक का एक मेडिकल शॉप भी है. मंगलवार को ईडी ने आवास और कार्यालय को खंगाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










