31 करोड़ के जुर्माने को घटाकर किया 32 लाख, बिहार में इस खनन अफसर पर अब गिरेगी गाज...

Updated at : 22 Apr 2025 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
bihar sand news

सांकेतिक

Bihar News: बिहार में गया के तत्कालीन खनन अधिकारी ने करोड़ों के जुर्माने को घटाकर लाख में बदल दिया. सरकार ने अधिकारी के खेल को पकड़ लिया है और अब कार्रवाई की तैयारी है.

विज्ञापन

बिहार सरकार गया जिले के चार बालू घाट संचालकों से 31 करोड से अधिक के जुर्मने की रकम वसूल करेगी. बिना किसी कमेटी या डीएम की अनुमति के गया के तत्कालीन जिला खनन पदाधिकारी ने अपने स्तर से पूर्व में बालू घाट संचालकों पर लगे जुर्माने की रकम 31. 26 करोड़ रुपये को घटाकर मात्र 32.87 लाख कर दिया था. अब विभाग ने उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है.

गया के चार बालू घाट संचालकों से वसूले जाएंगे पैसे

फिलहाल वह अधिकारी निलंबित है. खनन सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पूर्व में लगाये गये दंड 31 करोड़ अधिक रुपये फिर से गया के चार बालू घाट संचालकों से वसूल किये जायेंगे.

अवैध तरीके से खनन किया गया

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि खान आयुक्त की अदालत द्वारा गठित जांच समिति द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की गयी. जांच मे यह पाया गया कि गया जिला के खिजरसराय बालूघाट, बैजूधाम बालूघाट,बनाही-महुआमा बालूघाट तथा विष्णुविगहा बालूघाट के संचालकों ने मान्य सीमा से अधिक खनन किया है.

हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत

बताया गया कि इन बालूघाट संचालकों पर 31 करोड़ रुपये से ज्यादा का दंड लगाने के बाद सभी घाट संचालक पटना हाइकोर्ट गये. हाइकोर्ट ने सभी दायर परिवाद को अमान्य करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की आजादी पराधिकार को दे दी.

तत्कालीन खनिज विकास पदाधिकारी ने किया गड़बड़झाला

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि गया के तत्कालीन खनिज विकास पदाधिकारी ने आशर्यजनक रूप से निर्धारित दंड की राशि 31 करोड़ 26 लाख 94 हजार 45 रुपये को घटाकर 32 लाख 87 हजार 71 रूपये कर दिया था. अब उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन