Durga Puja 2022 : दुर्गोत्सव को लेकर पटना के पंडाल सज-धज कर तैयार, देखें आकर्षक तस्वीरें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2022 10:40 AM

विज्ञापन

दुर्गोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में हैं. पंडाल और प्रतिमाओं को फाइनल टच देने में कलाकार जुटे हैं. मां के भक्ति गीतों से राजधानी का माहौल भक्तिमय हो गया है. चारों ओर पंडाल में मां दुर्गा से संबंधित गीत से गूंज रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनने वाला पूजा पंडाल इस बार इंडोनेशिया के प्रंबानन मंदिर के तर्ज पर बना है. पंडाल की ऊंचाई लगभग 90 फुट व चौड़ाई 55 फुट है. पूजा के दौरान इस भव्य पंडाल की खूबसूरती काफी मनमोहक होगी. पंडाल को बस फाइनल टच दिया जा रहा है.

undefined

पटना के राजीव नगर चौराहा के पास अटल पथ फ्लाइओवर पर लाइटिंग की गयी है. इसके अलावा पूजा सामग्री से जुड़े स्टॉल भी वहां मौजूद है. अधिकांश पंडालों और मंदिरों में षष्ठी से लाइटिंग की जगमगाहट देखने को मिलेगी.

undefined

दुर्गोत्सव को लेकर चारों ओर पंडाल में मां दुर्गा से संबंधित गीत से गूंज रहे हैं. चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, तूने मुझे बुलाया शेरोंवाली, दुर्गा है मेरी मां अंबे है मेरी मां आदि. पटना के अदालतगंज में मां की प्रतिमा बेहद मनमोहक लग रही है.

undefined

राजा बाजार पूजा समिति के पंडाल में श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाये हुए नजर आयेंगे. इसमें एक तरफ भगवान राधा-कृष्ण संग दिखेंगे, तो दूसरे छोर पर बाल कृष्ण पुतना का वध करते दिखेंगे. मूर्ति व पंडाल का निर्माण गया के संतोष रोशन की टीम कर रही है.

undefined
undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन