Dry Dock in Bihar: बिहार में अब होगी पानी के जहाज की मरम्मत, पटना में बनेगा ड्राई डॉक का निर्माण

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Dry Dock in Bihar: यह सुविधा जल्द से जल्द विकसित हो, इसके लिए पटना के दुजरा इलाके में पांच एकड़ जमीन अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय को देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है.

विज्ञापन

Dry Dock in Bihar: पटना. बिहार सरकार ने प्रदेश में पानी के जहाजों की मरम्मत की सुविधा विकसित करने के लिए बड़ी पहल की है. राज्य सरकार जल परिवहन की सुविधा को और विस्तार देने तथा अधिक से अधिक पानी के जहाजों के परिचालन को बढ़ावा देने के इरादे से पटना में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर ड्राई डॉक का निर्माण करेगी. यह सुविधा जल्द से जल्द विकसित हो, इसके लिए पटना के दुजरा इलाके में पांच एकड़ जमीन अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय को देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अभी कोलकाता पर निर्भर

मंत्रिमंडल सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्रदेश की सीमा में गुजरने वाले पानी के जहाजों के नदी में ही खराब होने की स्थिति में इन्हें सुधारने की कोई व्यवस्था नहीं. जहाजों की मरम्मत के लिए व्यापारी पूरी तरह से कोलकाता पर निर्भर हैं. इस वजह से जहाज की मरम्मत में काफी समय लग जाता है. समस्या को देखते हुए पटना में ड्राई डॉक निर्माण का निर्णय लिया गया है. डाक निर्माण होने से जल मार्ग से उद्योग करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

दो साल के अंदर निर्माण होगा पूरा

ड्राई डॉक का मूल कार्य शिप रिपेयरिंग की सुविधा प्रदान करना है. इसके साथ ही जहाजों का रखरखाव, नए जहाजों का निर्माण भी यहां संभव है. कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ की माने तो ड्राई डॉक निर्माण से न केवल जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा वहीं, उद्योग जगत को भी इससे लाभ होगा. पानी के रास्ते उद्योग का विस्तार हो सकेगा, साथ ही इसमें लागत भी कम आएगी. विभाग इस कवायद में है कि अगले दो साल के अंदर ड्राई डॉक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन