पटना में अगलगी की सूचना मिलते ही 5 मिनट में पहुंचेगी दमकल, दिवाली पर 250 अग्निक रहेंगे तैनात

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :28 Oct 2024 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
patna fire brigade news| Diwali 2024: 250 firefighters will be deployed in Patna on Diwali, fire brigade will reach in 5 minutes.

Diwali 2024: पटना शहर में दीपावली के दिन अगलगी की घटना होने पर अग्निशमन की टीम तीन से पांच मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच जाएगी. अग्निशमन विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. शहर के संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर लिया गया है.

विज्ञापन

Diwali 2024: पटना शहर में दीपावली के दिन अगलगी की घटना होने पर अग्निशमन की टीम तीन से पांच मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच जाएगी. अग्निशमन विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. शहर के संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर लिया गया है. ऐसे 42 प्रमुख संवेदनशील चौक-चौराहों पर दमकल की टीम तैनात रहेंगी.

हर दमकल की गाड़ी पर पांच अग्निशमन कर्मी मौजूद रहेंगे. शहर की झुग्गी-झोपड़ी और संकरी गली वाले इलाके को चिह्नित कर लिया गया है. संकरे इलाकों में जाने के लिए 12 बाइक दमकल और 88 छोटी गाड़ियों को लगाया जाएगा. दीपावली को देखते हुए 250 अग्निशमन कर्मियों की तैनाती 30 अक्टूबर की शाम से कर दी जाएगी.

12 मोबाइल कंट्रोल रूम 24 घंटे रहेंगे ऐक्टिव

शहर में 12 मोबाइल कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जो 24 घंटे ऐक्टिव रहेंगे. जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि जिले के संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया गया है. कंट्रोल रूम के लिए लोदीपुर में मुख्य नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा. जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा. उन्होंने बताया कि सगुना मोड़, आर ब्लॉक, पटना सिटी, बिहटा, नौबतपुर जैसे इलाके में भी कंट्रोल रूम बनेगा. कंट्रोल रूम से गूगल मैप और जीपीएस की मदद से दमकल पर नजर रखी जाएगी.

Also Read: बिहार में फर्जी IPS के बाद अब नकली दरोगा गिरफ्तार, नौकरी का देता था लोभ, लोगों से ऐसे करता था उगाही…

आग लगने पर इन फोन नंबरों पर दें सूचना (Patna Fire Brigade Number)

राज्य अग्निशमन कंट्रोल रूम : 7485805818

  • जिला अग्निशमन कंट्रोल रूम : 7485805821
  • लोदीपुर फायर स्टेशन : 0612-222223
  • सचिवालय फायर स्टेशन : 0612-2215721
  • फुलवारीशरीफ फायर स्टेशन : 0612-2451100
  • कंकड़बाग फायर स्टेशन : 0612-2361198, 9473199832
  • पटना सिटी फायर स्टेशन : 0612-2631800, 7485806119
  • दानापुर फायर स्टेशन : 0612-221600
  • बाढ़ फायर स्टेशन : 7485805825, 7485805823
  • पालीगंज फायर स्टेशन: 06135-277101,
  • बिहटा : 7485805934

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन