बिहार जन संवाद में जिलाध्यक्ष ने बड़े स्क्रीन पर डिजिटल रैली में लिया भाग

Updated:
विज्ञापन

रविवार को ब्यापुर में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए बीजेपी की डिजिटल रैली में जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

मनेर : रविवार को ब्यापुर में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए बीजेपी की डिजिटल रैली में जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सभी लोग अपने नेताओं को अच्छे से देख सकें इसके लिए बड़ी एलइडी स्क्रीन की व्यवस्था करायी गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि छोटी स्क्रीन पर बहुत कम लोग रैली में भाग ले सकते थे इसी लिए बड़ा स्क्रीन लगाया गया था.उधर जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि ये कोई चुनावी रैली नहीं थी.

लॉकडाउन के कारण भौतिक रूप से सभी का मिलना संभव नहीं था. इसीलिए पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह, युवा भाजपा नेता राजेश कुमार उर्फ पप्पू यादव, प्रदीप गुप्ता, शीला पंडित सहित कई लोग थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन