डियामन्ट कप फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Dec 2024 1:08 AM
गोला रोड स्थित एक होटल में सोमवार को डियामन्ट कप फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान पार्षद अनामिका सिंह ने किया.
पटना. गोला रोड स्थित एक होटल में सोमवार को डियामन्ट कप फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान पार्षद अनामिका सिंह ने किया. इस मौके पर अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, पूर्व सचिव अजीत कुमार सिंह, प्रतियोगिता निदेशक संजीत सौरभ, प्रतियोगिता संयोजक विपल सुभाषी, मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर सहित कई लोग मौजूद रहे. प्रथम चक्र की समाप्ति के बाद पटना के वरीय खिलाड़ी और प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुमन कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, पीके सिंह, सुधीर कुमार सिन्हा, किशन कुमार, वाइपी श्रीवास्तव, विजय कुमार, विवेक शर्मा, रूपेश रामचंद्र, विक्की विशाल, राम चरण, पीयूष कुमार ने जीत दर्ज की. सुमन कुमार सिंह ने अर्जुन देवराज को, सुजीत कुमार सिन्हा ने अर्णव कृष को, पीके सिंह ने अर्श शरीन को, सुधीर कुमार सिन्हा ने आरसी को, किशन कुमार ने आर्य जायसवाल को, वाइपी श्रीवास्तव ने आर्यन सिंह को, विजय कुमार ने आर्य विजय गुप्ता को, विवेक शर्मा ने आशीष कुमार को, रूपेश रामचंद्र ने आशुतोष राज को, विक्की विशाल ने अथर्व कुमार को पराजित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










