अपराध नियंत्रण के लिए हर सप्ताह जिलों का दौरा करेंगे डीजीपी, भोजपुर से शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

डीजीपी आलोक राज विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए हर सप्ताह जिलों का दौरा करेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना.

डीजीपी आलोक राज विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए हर सप्ताह जिलों का दौरा करेंगे. शनिवार को भोजपुर जिले के दौरे के साथ इसकी शुरुआत हो गयी है. डीजीपी शनिवार को सुबह ही भोजपुर जिले की विधि-व्यवस्था और आपराधिक कांडों का जायजा लेने आरा पहुंचे. इस दौरान शाहाबाद रेंज के डीआइजी नवीन चंद्र झा और एसपी राज के साथ उन्होंने पूरे जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ संवाद किया. डीजीपी सबसे पहले उन जिलों के दौरे पर जायेंगे, जहां आपराधिक कांड अधिक हो रहे हैं. डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों को छह बिंदुओं पर विशेष तौर पर काम करने का टास्क दिया. अपराधियों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्ती बरतने और आम जनता की शिकायतें सुनते हुए उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया गया. विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती को लगातार सक्रिय रखने को कहा गया. पेशेवर और संगठित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ट्रायल चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाने का टास्क भी पुलिस अधिकारियों को दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन