बिहार सरकार की नौकरियों में डाेमिसाइल नीति लागू करने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बिहार सरकार नौकरियों में बहाली के लिए डोमिसाइल और पारदर्शिता लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार सरकार नौकरियों में बहाली के लिए डोमिसाइल और पारदर्शिता लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया. डोमिसाइल महाआंदोलन के लिए गुरुवार को बिहार के सभी जिलों से छात्रों का जुटान बिहार स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार ने पटना कॉलेज में किया. छात्र न���ता दिलीप कुमार के नेतृत्व में पटना कॉलेज से मार्च करते हुए हजारों की संख्या में गांधी चौक, मुसल्लहपुर, भीखना पहाड़ी, नया टोला, हथुआ मार्केट होते हुए जेपी गोलंबर, गांधी मैदान पहुंचे जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया. जिसके बाद पांच प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री सचिवालय बुलाया गया, जिसके बाद डोमिसाइल लागू करने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. छात्र नेता दिलीप कुमार के साथ प्रतिनिधि मंडल में शशिकला, सुष्मिता, दीपक पाण्डेय, रवि शंकर सिंह शामिल थे. छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि अगर सात दिन के अंदर सरकार इस पर निर्णय नही लेती है, तो फिर से आंदोलन किया जायेगा. छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि कुछ राज्यों में प्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल लागू है, जिससे बिहार के अभ्यर्थियों का नुकसान हो रहा है. बिहार में बीपीएससी टीआरइ (शिक्षक भर्ती) में प्राथमिक में सौ प्रतिशत डोमिसाइल लागू किया जाये, क्योंकि प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में देने से बच्चों को फायदा होता है. इस प्रदर्शन में दीपक पाण्डेय, प्रियंका पटेल, रौशन, रवि दास, राजेश मालाकर, संतोष, सुमित, मनिषा, अनामिका , खुशबू, सुनिता, मधु, मोना , आर्यन ,मनीष सहित हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shantanu Raj

लेखक के बारे में

By Shantanu Raj

4 वर्षों का पत्रकारिता में अनुभव है। 2023 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं।सेंट जेवियर कॉलेज से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक किया है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की। पटना जनपद से ताल्लुक रखता हूं। महिला, शिक्षा, क्राइम व राजनीति में विशेष रूचि है। न्यूज़ रूम से इतर ग्राउंड में रहना मेरी प्राथमिकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन