Patna New : बीमा मेच्योर बता कर डाटा लिया, उड़ाये 2.91 लाख रुपये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Sep 2024 1:43 AM
साइबर शातिर ने एलआइसी का एजेंट बन कर दो लोगों को फोन किया और बीमा का टर्म पूरा होने बात कह कर डाटा ले लिया. इसके बाद उनके खातों से 2.91 लाख रुपये निकाल लिये.
संवाददाता, पटना : साइबर शातिर ने दो लोगों से 2.91 लाख रुपये की ठगी की है. राजीवनगर के रहने वाले अंश वर्मा और सुधीर सिंह ने इस संबंध में नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि अंजान नंबर से कॉल आया था. कॉल करने वाले शख्स ने अपने आप को एलआइसी का एजेंट बताया. उसने कहा कि आपका एलआइसी का टर्म पूरा हो गया है. एलआइसी का रुपये पाने के लिए आपको कुछ जानकारी देनी होगी. इसके बाद शातिर के बतायेनुसार दोनों ने सारी जानकारी दे दी. इसके बाद शातिर ने एक लिंक भेजा और कहा कि इसपर क्लिक कर जानकारी चेक करिये और सबमिट कर कन्फर्म कर दीजिए. जैसे ही दोनों ने कन्फर्म किया अंश के खाते से 1 लाख 91 हजार रुपये और सुधीर सिंह के खाते से 1 लाख रुपये की निकासी हो गयी. इस बात की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर पैसा कटने का मैसेज आया.
फोन हैक कर साइबर बदमाशों ने खाते से कर ली 1.35 लाख की निकासी
साइबर शातिर ने दो लोगों से 2.91 लाख रुपये की ठगी की है. राजीवनगर के रहने वाले अंश वर्मा और सुधीर सिंह ने इस संबंध में नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि अंजान नंबर से कॉल आया था. कॉल करने वाले शख्स ने अपने आप को एलआइसी का एजेंट बताया. उसने कहा कि आपका एलआइसी का टर्म पूरा हो गया है. एलआइसी का रुपये पाने के लिए आपको कुछ जानकारी देनी होगी. इसके बाद शातिर के बतायेनुसार दोनों ने सारी जानकारी दे दी. इसके बाद शातिर ने एक लिंक भेजा और कहा कि इसपर क्लिक कर जानकारी चेक करिये और सबमिट कर कन्फर्म कर दीजिए. जैसे ही दोनों ने कन्फर्म किया अंश के खाते से 1 लाख 91 हजार रुपये और सुधीर सिंह के खाते से 1 लाख रुपये की निकासी हो गयी. इस बात की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर पैसा कटने का मैसेज आया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










