पीएम मोदी के जन्मदिन पर दानापुर में जलेगा ‘आशीर्वाद दीपक’, मंत्री रामकृपाल यादव ने बांटे दीये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 'विकास की रोशनी' के पर्व के रूप में मनाया जाएगा। दानापुर में 25 हजार 'आशीर्वाद दीपक' बांटे गए हैं। मंदिरों में भी विशेष दीपोत्सव होगा।
Ramkripal Yadav : दानापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद दीपक’ जलाने के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को मंत्री रामकृपाल यादव ने दाउदपुर बिंद टोली, काली मंदिर और डिफेंस कॉलोनी में महिलाओं, लाभुकों, पूर्व सैनिकों और आम लोगों के बीच दीये वितरित कर हर बूथ दीया वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए दीप जलाने की अपील की.
मंडल स्तर पर बांटे गये 25 हजार दीये
मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत दानापुर नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि ‘आशीर्वाद दीपक’ कार्यक्रम के तहत नगर में मंडल स्तर पर 25 हजार दीये वितरित किये गये हैं. भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर हर घर तक दीया पहुंचाने का काम करेंगे.
विकास की रोशनी के रूप में मनायेंगे पीएम का जन्मदिन
रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के कार्यकाल को गरीबों और लाभार्थियों के साथ दीप जलाकर विकास की रोशनी के पर्व के रूप में मनाया जायेगा. उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.
मंदिरों में होगा विशेष दीपोत्सव
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर राम-जानकी मंदिर और गुडलाक मंदिर में विशेष दीपोत्सव आयोजित किया जायेगा. इसके अलावा दानापुर नगर के चौक-चौराहों और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दीप जलाये जायेंगे.
ये रहे मौजूद
मौके पर भाजपा नेता सह कार्यक्रम संयोजक अविनाश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र चौरसिया, विजय भोटी, अवधेश सिंह, जितेंद्र कुमार, मनोज मास्टर, सुदामा महतो, रंजन, राजेश पुलिस राय, अनिल महतो और संदीप कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए