रेलवे स्टेशन पर टिकट बेचकर कमाएं कमीशन, बिहार के 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, ऐसे करें अप्लाई

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Mar 2026 8:27 PM

विज्ञापन

दानापुर स्टेशन

Ticket Booking Agent Job: दानापुर रेल मंडल ने 11 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) की भर्ती निकाली है. 10वीं पास स्थानीय युवा 13 अप्रैल को दानापुर DRM ऑफिस में एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं. यह नियुक्ति 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर कमीशन आधारित होगी.

विज्ञापन

Ticket Booking Agent Job: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) बनने का मौका है. वाणिज्य विभाग (Department of Commerce) ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं. यह नौकरी परमानेंट नहीं होगी. कमीशन के आधार पर काम करना होगा. सलेक्टेड कैंडिडेट्स के साथ तीन साल का एग्रीमेंट किया जाएगा.

कई स्टेशनों पर एजेंटों की जरूरत

इस भर्ती के तहत एजेंट अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) के जरिए यात्रियों को जनरल टिकट उपलब्ध कराएंगे. दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर इन एजेंटों की जरूरत है. इनमें दानियावां, नटेसर, जेठियन, ओरो, करजारा, मंकठा, भदौरा, बरौली, पावापुरी रोड, तिलैया और नालंदा स्टेशन शामिल हैं. स्थानीय लोगों को अपने ही इलाके में काम करने का मौका मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन शर्तों को करना होगा पूरा

आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई हैं. उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और वह 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही जिस स्टेशन के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसी जिले का निवासी होना अनिवार्य है. आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दानापुर स्थित DRM ऑफिस में पूरी की जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवार को पुलिस से जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट देना होगा. साथ ही यह भी लिखित में देना होगा कि वह पहले किसी स्टेशन पर STBA के रूप में काम नहीं किया है. आवेदन के साथ एक जमानत राशि भी जमा करनी होगी. अलग-अलग कैटेगरी के स्टेशनों के हिसाब से यह राशि तय की गई है. SSG-6 केटेगरी के लिए 2000 रुपये और NSG-5 केटेगरी के लिए 5000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देना होगा. यह हाजीपुर के नाम से बनेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार STF ने नवादा में PLFI नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक पकड़ा, दो गिरफ्तार

बिहार के लोग हो जाएं सतर्क, 27 मार्च तक सभी जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन