दानापुर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर बैठक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में बैठक करते हुए

दानापुर नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाई निरीक्षकों और सुपरवाइजरों की अहम बैठक हुई. इस दौरान मुख्य सड़कों और विभिन्न वार्डों में नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन पर जोर दिया गया. किसी भी स्तर पर कोताही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Patna News : दानापुर नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने को लेकर बुधवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सफाई निरीक्षकों और सुपरवाइजरों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद की स्वच्छता पदाधिकारी अपर्णा कुमारी ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य सड़कों और वार्डों की सफाई पर जोर

स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि एसडीओ वीरूपाक्ष विक्रम सिंह के निर्देश के आलोक में नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बैठक की गयी. बैठक में परिषद क्षेत्र की मुख्य सड़कों और विभिन्न वार्डों में नियमित व समुचित सफाई, कचरे का समयबद्ध उठाव तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा जमा नहीं होने देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

सफाई कार्य की नियमित निगरानी का निर्देश

सभी सफाई निरीक्षकों और सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य की नियमित निगरानी और निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए सफाई व्यवस्था की निरंतर समीक्षा और निगरानी की जा रही है.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

स्वच्छता पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोताही बरतने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में सफाई निरीक्षक संजय कुमार, रंजीत कुमार समेत अन्य सुपरवाइजर मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन