फोन आने पर करेंगे गैस का पेमेंट तो खाली हो जाएगा खाता, साइबर ठगों ने पटना में ऐसे उड़ाए 18 लाख

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक

Cyber Crime: साइबर शातिरों ने गैस का बिल पेमेंट करने के नाम पर पटना के दो लोगों से 18.42 लाख रुपये की ठगी कर ली है. इस संबंध में दोनों ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

Cyber Crime: साइबर शातिरों ने गैस का बिल पेमेंट करने के नाम पर पटना के दो लोगों से 18.42 लाख रुपये की ठगी कर ली है. इस संबंध में दोनों ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी दीपक चंद्रा को अंजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपने आप को गेल इंडिया का अधिकारी बताकर कहा कि आपका गैस का पेमेंट नहीं हुआ है. इसके बाद एक लिंक भेजकर पेमेंट करने को कहा. पेमेंट कर ही रहे थे कि मोबाइल हैंग करने लगा. इसके बाद 9 लाख 42 हजार रुपये की ठगी कर ली है.

इसी तरह शास्त्रीनगर इलाके के सीडीए कॉलोनी के रहने वाले अमरेंद्र कुमार को भी अंजान नंबर से कॉल आया और पेमेंट करने के नाम पर उनसे भी 9 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी. इस संबंध में दोनों ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया है.

रेटिंग कर पैसा कमाने का झांसा देकर 9 लाख रुपये की ठगी

फुलवारी के रहने वाले मो. नफीस आलम से साइबर शातिरों ने होटलों का रेटिंग देकर पैसा कमाने का झांसा दिया और खाते से पांच लाख 74 हजार रुपये की ठगी कर ली है. उन्होंने बताया कि अंजान नंबर से एक लिंक आया. लिंक पर क्लिक किया तो पता चला कि रेटिंग कर पैसा कमाया जा सकता है. दो तीन बार रेटिंग करने पर पैसा दिया भी. इसके बाद पांच लाख 74 हजार 334 रुपये ट्रांसफर दिया. इसी तरह दीघा कुर्जी के रहने वाले अनुप कुमार तिवारी को भी एक लिंक आया. लिंक पर रेटिंग कर पैसा कमाने के बारे में बताया गया. शुरुआत में रेटिंग पर कुछ मुनाफा भी आया. इसके बाद अधिक मुनाफा का लालच देकर तीन लाख 34 हजार रुपये की ठगी कर ली है.

Also Read: बिहार के इस पुस्तकालय में आज भी सुरक्षित है नेताजी का संदेश, जिसे दूर-दूर से पढ़ने आते हैं लोग

एयरपोर्ट पर जॉब देने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी

कंकड़बाग के रहने वाले तरुण कुमार से साइबर शातिरों ने एयरपोर्ट में जॉब दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी की है. उन्होंने इस संबंध में साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने बताया कि पैसा लेने के बाद शातिर ने मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया. कई बार कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन