पटना जंक्शन पर कट्टा व दो कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, यात्रियों से लूटपाट का खुलासा
पटना जंक्शन की तस्वीर
पटना जंक्शन रेल पुलिस ने एक बदमाश को प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए हैं. पूछताछ में उसने यात्रियों से लूटपाट करने की बात स्वीकार की है.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
आपके शहर में
Patna News : पटना जंक्शन रेल पुलिस ने शनिवार को प्लेटफार्म संख्या 6-7 से कट्टा और दो कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान लखीसराय के बड़ेया थाना क्षेत्र निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है. जीआरपी ने उसके पास से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद किये. पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है.
आपराधिक वारदात की फिराक में था बदमाश
पटना जंक्शन रेल थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 29 अगस्त को सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म संख्या 6-7 पर एक युवक आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है. उसके पास हथियार होने की भी सूचना थी.
सूचना के आधार पर जीआरपी टीम ने प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया.
कमर में खोंसा था कट्टा, दो कारतूस बरामद
पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी कमर में खोंसा हुआ कट्टा मिला. उसके पास से दो कारतूस भी बरामद किये गये. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और हथियार व कारतूस जब्त कर लिये.
हथियार का भय दिखाकर यात्रियों से करता था लूट
पूछताछ के दौरान आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह हथियार का भय दिखाकर रेलवे परिसर में यात्रियों से लूटपाट करता था. यात्रियों से गहने, मोबाइल और अन्य सामान लूटने की बात उसने पुलिस के समक्ष स्वीकार की है.
आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल
जीआरपी ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और पूर्व की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए