ePaper

Bihar Crime: जमुई में चाचा ने दो भतीजे को मारी गोली, घटना के बाद इलाके में हडकंप

Updated at : 15 Dec 2024 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime

Bihar Crime (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Crime: जमुई में चाचा ने अपने ही दो भतीजे को गोली मार दी है. इस घटना को अंजाम देकर चाचा घर से फरार हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है, जहां सिकंदरा थाना क्षेत्र के टाल सहरसा गांव में सगे चाचा ने अपने ही दो भतीजे को गोली मार दी है. जिसमें एक भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ हुआ. इस घटना की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है.

घटन की वजह जमीनी विवाद

घायल की पहचान टाल सहरसा निवासी स्व. राजेश्वर महतो के बेटे राहुल कुमार (23) और सत्यम कुमार (18) के रूप में की गई है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सिकंदरा थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. जानकारी के अनुसार एक कट्ठा जमीन को लेकर घायल राहुल कुमार के चाचा राजेंद्र महतो के साथ विवाद चल रहा था. कुछ दिन पहले ही बैठक हुई थी और आपस में सुलह के साथ स्थानीय लोगों ने बंटवारा कर दिया था.

Also Read: Manipur में मारे गए मजदूर के परिजनों को मुआवजा देगी बिहार सरकार, सीएम नीतीश ने किया ऐलान

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

लेकिन, रविवार को उसके सगे चाचा राजेंद्र महतो अपने बेट सहित अन्य लोगों के साथ पहुंचे और हंगामा करने लगे. देखते देखते गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. विरोध करने पर सत्यम कुमार को राजेंद्र महतो ने गोली मार दी. फिर राहुल के ऊपर भी गोली चला दी. जिससे दोनों युवक घायल हो गए. दोनों घायल युवकों को जमुई सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया.

एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. इधर, सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि घटना के बाद पहुंची पुलिस ने राजेंद्र महतो की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मुख्य आरोपी राजेंद्र महतो मौके से फरार हो गया है. जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन