COVID-19 Bihar : बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट पहुंचा 90 प्रतिशत के करीब, मिले 1710 नये पॉजिटिव मरीज

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Sep 2020 5:43 AM

विज्ञापन

पटना: बिहार में गुरुवार को कोरोना के एक लाख पांच हजार 74 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें 1710 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. अब तक 46 लाख 67 हजार 987 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिसमें एक लाख 55 हजार 445 पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें से एक लाख 39 हजार 458 ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 2187 स्वस्थ हुए. इसके साथ ही रिकवरी रेट और बढ़ कर 89.72% हो गया है. इधर 12 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी. अब तक 787 की मौत हो चुकी है.

राज्य में कोरोना के जिलेवार आंकड़े

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना जिले में सर्वाधिक 211, जबकि गोपालगंज में 207 नये पॉजिटिव पाये गये. इसके अलावा भागलपुर में 90, मुजफ्फरपुर में 89, कटिहार में 82, पूर्णिया में 66, अररिया में 62, दरभंगा में 61, सहरसा में 55, पश्चिम चंपारण में 54, मधुबनी में 53, सुपौल में 50, औरंगाबाद में 45, लखीसराय में 42, नालंदा में 38, चंपारण में 37, शेखपुरा में 36, बेगूसराय व गया में 34-34, समस्तीपुर में 33, सीतामढ़ी में 32, रोहतास, किशनगंज व सारण में 30-30, वैशाली में 24, सीवान व मधेपुरा में 22-22, बांका में 20 मरीज मिले.

बिहार से बाहर के व्यक्ति भी संक्रमित 

वहीं पूर्वी जमुई में 18, जहानाबाद व नवादा में 16-16, बक्सर में 15, मुंगेर व भोजपुर में 12-12, शिवहर में 11, अरवल में छह, खगड़िया में पांच व कैमूर में चार नये केस पाये गये हैं. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के एक व्यक्ति का एक सैंपल किशनगंज में, रांची, दिल्ली व बोकारो के एक-एक व्यक्तियों के सैंपल पटना में और बेंगलुरु के दो व्यक्तियों के सैंपल पटना व भोजपुर में पॉजिटिव पाये गये हैं.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन