कुर्जी के किराए के मकान से देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद, पुलिस को चकमा देकर आरोपित फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी में पुलिस ने एक किराए के मकान से देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. सूचना मिलने पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी राजू कुमार मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

Patna Crime News : दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी स्थित 80 नंबर गेट के पास एक किराए के मकान से पुलिस ने एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपित राजू कुमार मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

पुश्तैनी मकान बेचने के बाद किराए पर रह रहा था

जानकारी के अनुसार, राजू कुमार कुर्जी का ही रहने वाला है. उसने कई वर्ष पहले अपना पुश्तैनी मकान बेच दिया था. इसके बाद से वह किराए के मकान में रह रहा था. वर्तमान में वह अरुण कुमार के मकान में किराएदार के रूप में रह रहा था.

अवैध गतिविधियों की मिली थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू कुमार अवैध गतिविधियों में शामिल है और उसके पास हथियार भी है. सूचना का सत्यापन करने के बाद दीघा पुलिस ने उसके किराए के कमरे में छापेमारी की.

पुलिस के पहुंचते ही भाग निकला राजू

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही राजू कुमार मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली. तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये.

प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि राजू कुमार के किराए के कमरे से हथियार और कारतूस बरामद किये गये हैं. पुलिस के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन