BPSC Teacher: बीपीएससी चयनित शिक्षकों की काउंसिलिंग 9 से, जिला आवंटन जल्द

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Teacher Transfer

BPSC Teacher: पहले और दूसरे चरण के विपरीत, तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों को रिजल्ट घोषित होने के समय जिला आवंटित नहीं किया गया था.

विज्ञापन

BPSC Teacher: पटना. बिहार में तीसरे चरण में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा चयनित 67,110 शिक्षकों को जल्द ही जिला आवंटित किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बीपीएससी से संपर्क किया है और 9 से 16 जनवरी के बीच काउंसिलिंग कराने का निर्णय लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला आवंटन का इंतजार

शिक्षकों का जिला आवंटन बीपीएससी द्वारा ही किया जाएगा. सभी जिलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उन्हें बीपीएससी द्वारा आवंटित जिले में ही शिक्षकों की काउंसिलिंग करानी होगी. पहले और दूसरे चरण के विपरीत, तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों को रिजल्ट घोषित होने के समय जिला आवंटित नहीं किया गया था. वहीं पुस्तकालयाध्यक्षों को सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

आज से पुस्तकालयाध्यक्ष देंगे योगदान

विशिष्ट शिक्षकों की तरह, सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पुस्तकालयाध्यक्षों को भी औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिलों को एक लिंक उपलब्ध कराया है, जिसके माध्यम से जिला प्रशासन औपबंधिक नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर पुस्तकालयाध्यक्षों को उपलब्ध कराएगा. पुस्तकालयाध्यक्षों को 1 से 7 जनवरी के बीच अपने आवंटित स्कूल में योगदान करना होगा.

Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन