Coronavirus In Bihar, Lockdown Updates : कोरोना जांच को लेकर अब दियारा, टाल क्षेत्र और बाढ़ग्रस्त इलाकों पर नजर
Coronavirus In Bihar, Lockdown Live Updates : राज्य में कोरोना से रिकवरी का रेट बढ़कर 80.60% हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब छह प्रतिशत अधिक है. साथ ही रिकवरी रेट के मामले में बिहार देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. बिहार से सिर्फ दिल्ली और तमिलनाडु में रिकवरी रेट अधिक है. देश में रिकवरी रेट के मामले में दिल्ली 90.04% की दर के साथ पहले नंबर पर है. वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु ने स्थान लिया है जहां रिकवरी दर 83.90% है जबकि बिहार अब तीसरे नंबर पर अपने 80.60% रिकवरी दर के साथ है.राष्ट्रीय औसत दर की बात करें तो भारत की रिकवरी दर अभी 74.90% की है.
कोरोना जांच को लेकर अब दियारा, टाल क्षेत्र और बाढ़ग्रस्त इलाकों पर नजर
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर अब स्वास्थ्य विभाग ने टाल क्षेत्र, दियारा का इलाका और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में कोरोना सैंपल जांच को फोकस किया है. राज्य में जांच की क्षमता काफी बढ़ रही है, जिसके कारण क्षेत्र चिह्नित होने से कंटेनमेंट में आसानी हो रही है. सूचना सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को दियारा के इलाके, टाल क्षेत्र और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सैंपल्स की जांच कराने का निर्देश दिया गया है. इस दिशा में जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. कोरोना संक्रमण से बचाव में मास्क का प्रयोग काफी प्रभावी हुआ है, इसलिए मास्क के उपयोग पर लगातार बल दिया जा रहा है. 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, बच्चे, गर्भवती महिलायें और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों की विशेष मॉनिटरिंग का आदेश दिया गया है. इससे कोरोना संक्रमण से अधिक बचाव हो पायेगा और मौत नहीं होगी.
24 घंटे में मिले बिहार में कोरोना वायरस के 1227 मामले
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 1227 मामले सामने आये. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 225 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, मुजफ्फरपुर में 75, पूर्वी चंपारण में 68, सहरसा में 65, गया में 54, पश्चिम चंपारण में 51, भोजपुर में 49, भागलपुर में 42, पूर्णिया में 36, मधुबनी में 34, रोहतास में 44, जहानाबाद में 35, समस्तीपुर में 34, नालंदा में 34, कटिहार में 33, दरभंगा में 29, मधेपुरा में 29, सीतामढ़ी में 29, सुपौल में 28, औरंगाबाद में 22, सारण में 27, वैशाली में 21, शिवहर में 20, लखीसराय में 18, सीवान में 18, अररिया में 13, बेगूसराय में 13, बक्सर में 12, जमुई में 11, अरवल में 09, नवादा में 08, कैमूर में 06, मुंगेर में 04, बांका में 02 और गोपालगंज में 02 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. साथ ही बिहार के बाहर के पांच मरीजों में कोरोना का संक्रमण मिला है.
किशनगंज में 1198 की हुई जांच, 18 पाये गये कोरोना पॉजीटिव
किशनगंज: कोविड 19 के मद्देनजर रविवार को 1198 लोगों का कोरोना जांच किया गया. जिसमें से 18 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाये गए हैं. कोरोना पोजेटिव पाये गए व्यक्तियों में किशनगंज सदर के 3, दिघलबैंक के 4, टेढ़ागाछ के 9 व ठाकुरगंज के 4 व्यक्ति शामिल हैं. प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिन 1198 लोगों का रविवार को जांच किया गया है, उनमें एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 1143, आरटीपीसीआर के माध्यम से 55 लोगों का जांच हुई है. जिन प्रखंडों में जांच हुए हैं उनमें किशनगंज सदर अस्पताल में 38, बहादुरगंज पीएचसी में 271, दिघलबैंक पीएचसी में 154, किशनगंज पीएचसी में 169, कोचाधामन पीएचसी में 140, टेढ़ागाछ पीएचसी में 173, पोठिया पीएचसी में 25 एवं ठाकुरगंज पीएचसी में 228 व्यक्तियों के जांच किये गए हैं.
जिले में जिन लोगों का कोविड टेस्ट किया गया है उनमें अबतक कुल 1668 लोग कोरोना पॉजीटिव पाये गए हैं. कोरोना पॉजीटिव मरीजो में 1349 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. जिले में शनिवार को एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 350 है. अब तक कुल 29167 लोगों का सैंपल लिया गया है़ उल्लेखनीय है कि जिले में रिकवरी रेट 79.1 प्रतिशत है़ एक्टिव केस 20.5 प्रतिशत जबकि पॉजीटिव रेट 5.5 प्रतिशत है़
प्रखंड-पॉजीटिव-एक्टिव
बहादुरगंज-298-91
दिघलबैंक-96-17
किशनगंज ग्रामीण-72-05
किशनगंज शहर-593-117
कोचाधामन-165-23
पोठिया-118-18
टेढ़ागाछ-124-31
ठाकुरगंज-206-35
जिले से बाहर-34-13
कुल-1668-350
भागलपुर में प्रत्येक हजार व्यक्ति में एक कोरोना
भागलपुर. जिले में अब तक प्रत्येक हजार व्यक्ति में एक कोरोना का शिकार हुए हैं. कोरोना जांच में मिले पॉजिटिव मरीज के प्रतिशत की बात करे, तो यह 7.7 है. अब तक जिले में 60,380 लोगों की कोरोना जांच की गयी है. अभी जांच के बाद रिपोर्ट के इंतजार में 15 सौ से ज्यादा लोग हैं. 877 लोगों का सैंपल रिजक्ट किया गया है. जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी रिपोर्ट थोड़ी राहत देने वाली है. इस रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए अगर सामाजिक दूरी की कड़ी टूटी, तो प्रतिशत आसानी से बढ़ सकता है. दूसरी ओर यह प्रतिशत उस वक्त और बढ़ सकता है जब हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मी कोरोना जांच के लिए एक बार फिर सक्रिय होंगे.
शिविर लगाकर की गई आरटीपीसीआर जांच में दस व्यक्तियो की रिपोर्ट पॉजिटिव
बक्सर: पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में कोरोना जांच की रफ्तार की गति तेज होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है. 19 और 20 अगस्त को प्रखंड के नगवां पंचायत में शिविर लगाकर की गई आरटीपीसीआर जांच में दस व्यक्तियो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इनमें से सात लोग नगवां गांव के एक ही टोला के है. संक्रमण फैलने के डर से नगवां चौक की दुकाने स्वत: बंद कर दी गयी है. गांव में लगने वाले संध्याकालीन हाट को भी ग्रामीणों ने नहीं लगाने का फैसला किया है. रविवार की सुबह से ही चौक की दुकाने बंद है. हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर उक्त टोला को कंटेनमेंट जोन घोषित कर अभी तक सील नहीं ककिया गया है. इससे ग्रामीणों में रोष है. पूर्व मुखिया राज कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंचायत में शिविर लगाकर कोरोना की जांच की थी. सैंपल देने वाले व्यक्तियों के मोबाइल पर जांच रिपोर्ट का मैसेज भेजा गया है. दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना है. बीसीएम मुकेश कुमार ने कहा कि पूर्व से क्षेत्र में 17 एक्टिव केस है. 10 और व्यक्तियों की कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली है. सभी 27 मरीज होम आइसोलेशन में हैं.
हाजीपुर में रविवार को 41 लोग पॉजिटिव
हाजीपुर. कोरोना की जांच में आयी तेजी के साथ जिले में कोरोना का ग्राफ गिरता ही जा रहा है. रविवार को जिले में 2333 लोगों की जांच की गयी 1937 लोगों की जांच रैपिड एंटीजेन किट से की गयी, जिसमें 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. ट्रूनेट लैब से 135 तथा आरटीपीसीआर जांच के लिए 261 सैंपल लिये गये. वहीं बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार रविवार को 41 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं. जिले में संक्रमितों की संख्या 3211 पर पहुंच गयी है. राहत वाली बात यह कि इनमें से 2806 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं जबकि 380 मरीजों का इलाज चल रहा है
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए