बिहार में कोरोना से 10 और मरीजों की मौत, अब तक 785 लोगों ने गंवाई जान

Updated at : 10 Sep 2020 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोरोना से 10 और मरीजों की मौत, अब तक 785 लोगों ने गंवाई जान

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 10 और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 785 हो गयी. साथ ही इस महामारी से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,53,735 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में छह तथा भोजपुर, मुंगेर, रोहतास एवं सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो जाने से प्रदेश में संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बृहस्पतिवार को बढकर 785 हो गयी.

बिहार में बुधवार अपराह्न चार बजे से बृहस्पतिवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1543 नये मामले सामने आने से प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 153735 हो गये हैं. बिहार में पिछले 24 घंटे में 1,12,199 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 2029 मरीज ठीक हुए. विभाग ने बताया कि बिहार में अबतक कुल 4562913 मरीजों की जांच हुई.

वहीं बिहार में अबतक कुल 137271 मरीज ठीक हुए हैं. प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15678 है और मरीजों के ठीक होने की दर प्रतिशत 89.29 है.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन