दानापुर दियारा में बाढ़ पीड़ितों के बीच कांग्रेस सेवा दल ने बांटी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन

राहत सामग्री बांटते कांग्रेस कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस सेवा दल ने दानापुर दियारा के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद की. राहत सामग्री वितरण के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी ने बिहार सरकार की बाढ़ प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

विज्ञापन

Patna News : दानापुर के दियारा क्षेत्र की मानस पंचायत में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बुधवार को कांग्रेस सेवा दल की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को राशन, कपड़े और प्लास्टिक शीट उपलब्ध करायी गयी. सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के कारण पंचायत में कई लोगों की मृत्यु भी हुई है और कई परिवारों को अब भी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली से मानस पंचायत पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष

बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जानने के लिए कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी दिल्ली से मानस पंचायत पहुंचे. उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. राहत सामग्री वितरण में कुमार रोहित, राज कुमार पूर्वे सहित कांग्रेस सेवा दल के अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभायी. कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद परिवारों तक राशन, कपड़े और प्लास्टिक शीट पहुंचाने में सहयोग किया.

बाढ़ प्रबंधन पर सरकार को घेरा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के बाद श्रीनिवासन बीवी ने बिहार सरकार की बाढ़ प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल उठाये. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बाढ़ से निपटने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है और प्रभावित परिवारों तक पर्याप्त सहायता पहुंचाने की जरूरत है.

‘दीप जलाओ’ अभियान पर भी कसा तंज

श्रीनिवासन बीवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाये जा रहे ‘दीप जलाओ’ अभियान पर भी तंज कसा. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर सवाल उठाया कि बिहार से आने के बावजूद उन्होंने प्रदेश के लिए अब तक क्या किया है.

यूसीसी को लेकर केंद्र पर निशाना

यूसीसी को लेकर भी श्रीनिवासन बीवी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर सवालों का सामना करती है, तो देश के सामने कोई नया मुद्दा खड़ा कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि कभी तीन तलाक, कभी राम मंदिर और अब यूसीसी की चर्चा की जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि यूसीसी की चर्चा के जरिए पेपर लीक और अन्य मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े सवालों पर सरकार को जवाब देना चाहिए.

राहत अभियान जारी रखने का दावा

कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए संगठन का अभियान जारी रहेगा. जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन