ePaper

कल सीएम बांटेंगे स्कूल लिपिक और परिचारियों को नियुक्ति पत्र

Updated at : 18 Aug 2025 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
कल सीएम बांटेंगे स्कूल लिपिक और परिचारियों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 अगस्त को अनुकंपा के आधार पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त किये जा रहे विद्यालय लिपिक और परिचारियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 अगस्त को अनुकंपा के आधार पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त किये जा रहे विद्यालय लिपिक और परिचारियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में पौने बारह बजे आयोजित किया जायेगा. इस समारोह में पटना जिले के विद्यालय लिपिक एवं परिचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे. कुल 5353 लिपिक एवं परिचारियों को नियुक्ति पत्र दिये जाने हैं. शेष जिलों में संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री से उनकी सुविधा के अनुसार तिथि प्राप्त कर इसी सप्ताह में नियुक्ति पत्र वितरण की कार्यवाही की जायेगी. इस संदर्भ में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी जिला पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संदर्भ में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन