सीएम सम्राट चौधरी पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, साइबर थाने में केस; DSP बोले-जांच हो रही
साइबर थाना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने "बात वंचित दुसाधों का" नामक फेसबुक पेज के संचालक को मामले में आरोपित बनाया है. मामले की जांच जारी है.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
आपके शहर में
Patna News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पटना साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने फेसबुक पेज ‘बात वंचित दुसाधों का’ के संचालक सह उपयोगकर्ता को मामले में आरोपित बनाया है. पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की और जांच के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया.
फेसबुक पोस्ट की जांच के बाद दर्ज हुआ केस
पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर आपत्तिजनक भाषा में टिप्पणी किये जाने की जानकारी साइबर थाना को मिली थी. इसके बाद पुलिस ने संबंधित पोस्ट और फेसबुक पेज की जांच शुरू की.
जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में संबंधित फेसबुक पेज के संचालक सह उपयोगकर्ता को आरोपित बनाया गया है.
मोबाइल नंबर और लॉग-इन डिटेल खंगाल रही पुलिस
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान में जुट गयी है. इसके लिए फेसबुक आइडी से जुड़े मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी, लॉग-इन डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है.
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आपत्तिजनक टिप्पणी किस व्यक्ति ने पोस्ट की और फेसबुक पेज का संचालन कौन कर रहा है.
साइबर डीएसपी ने कहा- अनुसंधान जारी
पटना साइबर डीएसपी देवाशीष ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गयी थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए