ePaper

CM Nitish Kumar: अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक में मच गई हलचल

Updated at : 08 May 2025 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar: जेडीयू ऑफिस में गुरुवार को प्रवक्ताओं की बैठक चल रही थी. तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक वहां पहुंच गए. बिना सूचना के उन्हें वहां देखकर पार्टी प्रवक्ताओं में हलचल मच गई. मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत अन्य भी थे.

विज्ञापन

CM Nitish Kumar: जेडीयू ऑफिस में गुरुवार को प्रवक्ताओं की बैठक चल रही थी. उसी दौरान अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहां पहुंच गए. मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, एमएलसी संजय गांधी समेत कई नेता मौजूद थे.  

मुख्यमंत्री ने नेताओं को कंफर्ट फील कराया

बिना किसी सूचना के मुख्यमंत्री को अचानक पार्टी ऑफिस में देखकर वहां मौजूद तमाम प्रवक्ता और नेता हड़बड़ा गए. उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा था कि वह अपने नेता का स्वागत कैसे करें. हालांकि नीतीश कुमार ने तुरंत ही अपने स्वभाव के अनुरूप सभी नेताओं को कंफर्ट फील कराया. सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह के साथ पहले जेडीयू ऑफिस पहुंचे. उसके बाद सीएम ललन सिंह को कहते हैं कि यह सब काम हमने करवा दिया है. आप देख लीजिए उसके बाद ललन सिंह ने कहा कि हमने देख लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रीय मंत्री  की प्रतिक्रिया

ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने आतंकवादी संगठन और उनके ठिकानों पर सटीक और प्रभावी हमला किया है. इस कार्रवाई में केवल आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया. उनके समीप स्थित सैन्य कैंप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. यह भारत की सैन्य क्षमता और सटीक रणनीति का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि हमारी सेवा ने जो किया है, उस पर हम सबको गर्व है. जहां कार्रवाई हुई, वहां आतंकवादी संगठन और उनके कैंप को नष्ट किया गया. बगल में मौजूद मिलिट्री कैंप को खरोंच तक नहीं आई. इससे साफ है कि यह एक बहुत ही सटीक और सुनियोजित हमला था.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में अब एआई देगा मौसम की जानकारी, 10 दिन पहले ही मिल जाएगी आंधी-तूफान की सूचना

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन