CM Nitish Gift: सीएम नीतीश का एक और बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों के लिए बनेगा आयोग, इतने सदस्य होंगे शामिल

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :27 Jul 2025 10:29 AM
विज्ञापन
CM Nitish Gift big announcement commission formed for sanitation workers

सीएम नीतीश कुमार

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है. इस बार उन्होंने राज्य के सफाई कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है. बता दें कि, इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी.

विज्ञापन

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लगातार बिहार के लोगों को सौगातें दे रहे हैं. इस बीच उन्होंने आज बिहार के सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला ले लिया है. दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है. आज सुबह मुख्यमंत्री ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. सीएम नीतीश ने इस फैसले को लेकर खुशी जाहिर की. साथ ही इस आयोग के गठन से इसका फायदा कैसे सफाई कर्मचारियों को मिलेगा, इसे लेकर अपनी बात रखी.

सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला

सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि, “मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि, बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है. यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा और सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने के लिए समुचित कार्रवाई करेगा.”

आयोग में ये सभी सदस्य होंगे शामिल

आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी लिखा कि,” बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे. यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.” इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह फैसला राज्य के सफाई कर्मचारियों के हित में बेहद ही खास माना जा रहा है.

पत्रकारों को लेकर किए थे बड़ा ऐलान

याद दिला दें कि, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान किए थे. उन्होंने पत्रकारों के पेंशन राशि को दोगुना से ज्यादा कर दिया था. सीएम नीतीश ने पोस्ट कर कहा था कि, “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है. साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है.”

Also Read: बिहार में चलती पैसेंजर ट्रेन में भारी बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, यात्रियों के बीच दहशत कायम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन