प्रैक्टिकल क्लास के लिये भी बच्चों को अलग से मिलेगा ग्रेड

Updated:
विज्ञापन

शहर के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छह से 9वीं के बच्चों को प्रैक्टिकल क्लास में बेहतर प्रदर्शन करने पर अब स्कूल स्तर पर अलग से ग्रेडिंग दी जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना शहर के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छह से 9वीं के बच्चों को प्रैक्टिकल क्लास में बेहतर प्रदर्शन करने पर अब स्कूल स्तर पर अलग से ग्रेडिंग दी जायेगी. बच्चों को क्लास की पढ़ाई में बेहतर करने के साथ ही प्रैक्टिकल क्लास में भी दक्ष बनाने के उद्देश्य से नये सत्र से ग्रेडिंग दी जायेगी. बच्चों को मंथली ग्रेडिंग प्रैक्टिकल क्लास के परफॉर्मेंस और उपस्थिति के अनुसार प्रदान की जायेगी. नयी शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ ही प्रैक्टिकल क्लास में दक्ष बनाने के निर्देश के आधार पर यह निर्णय लिया गया है. संत डोमेनिक हाइ स्कूल के डायरेक्टर ने बताया कि कक्षा छह से 9वीं के विद्यार्थियों की सप्ताह में तीन दिन प्रैक्टिकल क्लास आयोजित करायी जाती है. विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल क्लास में रुचि बढ़ाने के लिये मंथली ग्रेडिंग दी जायेगी. उन्होंने बताया कि यह ग्रेडिंग टर्मिनल परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड में अलग से अंकित की जायेगी. वहीं डीएवी बीएसइबी के प्राचार्य एसी झा ने बताया कि क्लास की पढ़ाई के साथ ही बच्चों को पाठ्यक्रम में दिये गये विभिन्न टॉपिक को प्रैक्टिकल के द्वारा समझाया जाता है. प्रैक्टिक क्लास में बेहतर प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों को अलग से मंथली ग्रेडिंग दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन