Chhath Puja 2020: घाट पर भीड़ कम करने के लिए पटना प्रशासन ने की नई व्यवस्था, छठ व्रतियों को मिलेगी ये सुविधा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Nov 2020 1:57 PM

विज्ञापन

Chhath Puja 2020 : बिहार सरकार ने छठ पर्व के मौके पर कोविड संक्रमण के प्रभाव को न्यूनतम बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं. इसी कड़ी में पटना जिला प्रशासन ने लोगों से यथा संभव घर पर ही छठ पूजा करने की अपील की है.

विज्ञापन

Chhath Puja 2020 : बिहार समेत पूरे देश में बुधवार को छठ महापर्व की शुरूआत हो गयी है. कोरोना काल में मनाये जा रहे छठ पर्व, इस बार सरकार के गाइडलाइन के तहत हो रहे है. बिहार सरकार ने छठ पर्व के मौके पर कोविड संक्रमण के प्रभाव को न्यूनतम बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं. इसी कड़ी में पटना जिला प्रशासन ने लोगों से यथा संभव घर पर ही छठ पूजा करने की अपील की है.

पटना जिला प्रसाशन घरों में छठ करने वाले व्रती के लिए नगर निगम के माध्यम से टैंकर के माध्यम से घर तक शुद्ध गंगाजल की आपूर्ति की जायेगी. पटना में छठ की तैयारियों के लेकर जिलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि नगर निगम के 75 टैंकर दूसरे वार्डों तक गंगा जल पहुंचा रहे हैं ताकि श्रद्धालु छठ पूजा का विधि-विधान पूरा कर सकें. घाटों पर SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस की टीमें तैनात हैं. उन्होंने छठ पर्व के लिए जिला प्रशासन द्वारा गांधी घाट पर सारी तैयारियां की गई हैं.

Also Read: Bihar New Cabinet: पहली बार विधायक बनी शीला मंडल नीतीश कैबिनेट में शामिल, मिली ये अहम जिम्मेदारी

बता दें कि कोरोना काल हो रहे छठ को लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग ने कई दिशा-निर्देश जारी किया है. गृह विभाग के निर्देशों के अनुसार, छठ पर्व के दौरान बुखार से ग्रस्त व्यक्ति, 60 साल से ऊपर के व्यक्ति, 10 साल से कम उम्र के बच्चे व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को छठ घाटों पर नहीं जाने की सलाह दी है. इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का प्रयोग करने और दो गज की दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन