केमिस्ट्री का रिजल्ट रुका, फिजिक्स के लिए साक्षात्कार 24 सितंबर से

Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने रसायन शास्त्र के लिए सहायक प्राध्यापक पद की साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर ली है, हालांकि उसका रिजल्ट जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने रसायन शास्त्र के लिए सहायक प्राध्यापक पद की साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर ली है, हालांकि उसका रिजल्ट जारी नहीं किया है. दरअसल इस मामले में एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है. इस आशय की जानकारी देते हुए आयोग ने आधिकारिक तौर पर बताया कि इस केस की आगामी सुनवाई 26 सितंबर को होगी. आयोग इसमें अपना पक्ष रखेगा. आयोग की जानकारी के अनुसार कुछ याचिकाकर्ताओं ने आयोग की तरफ से कैमिस्ट्री के लिए जारी कट आफ पर आपत्ति जाहिर की है. दरअसल याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों ने कोर्ट में कहा है कि आयोग की तरफ से घोषित कट ऑफ से उनका कट ऑफ अधिक ठहर रहा है. आयोग के अध्यक्ष प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है. अब 24 सितंबर से भौतिकी के पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया चालू होगी. भौतिकी में सहायक प्राध्यापक पद के 300 पद हैं. इनके विरुद्ध 657 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन