कैंपस : आज जारी होगा कैट का एडमिट कार्ड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Nov 2024 6:52 PM
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 का आयोजन 24 नवंबर को होगा. इसके लिए एडमिट कार्ड पांच नवंबर को जारी कर दिया जायेगा.
संवाददाता, पटना कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 का आयोजन 24 नवंबर को होगा. इसके लिए एडमिट कार्ड पांच नवंबर को जारी कर दिया जायेगा. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) कोलकाता एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवार वेबसाइट (iimcat.ac.in) के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सरकार द्वारा जारी एक मूल और वैध फोटो पहचान प्रमाण के साथ अपना एडमिट कार्ड ले जाना होगा. कैट परीक्षा 24 नवंबर को तीन पालियों में ऑनलाइन मोड में होगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी और आखिरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










