15% घट गये डकैती व दंगा के मामले सांप्रदायिक घटनाओं में भी आयी कमी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2024 1:40 AM
गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में 2024 में डकैती के मामलों में 15.36 फीसदी और दंगा के मामलों में 15.82 फीसदी की गिरावट आयी है.
15% घट गये डकैती व दंगा के मामले सांप्रदायिक घटनाओं में भी आयी कमी
संवाददाता,पटना
गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में 2024 में डकैती के मामलों में 15.36 फीसदी और दंगा के मामलों में 15.82 फीसदी की गिरावट आयी है. यही नहीं, चोरी के मामले भी 5.93 फीसदी घटे हैं. सूचना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री चौधरी ने कहा कि तत्परता से आसूचना संग्रह व त्वरित कार्रवाई के चलते राज्य में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं में भी उत्तरोत्तर कमी आयी है. इस साल नवंबर माह तक तीन लाख से अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी. 83 अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. प्रधान सचिव ने बताया कि स्पीडी ट्रायल में गति लाने के लिए हर महीने जिलों के साथ बैठक होती है. इसके साथ ही सभी 40 पुलिस जिलों को चार भागों में बांटकर हर सप्ताह 10-10 जिलों की समीक्षा शुरू की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










