47 खाद दुकानदारों पर केस, 124 के लाइसेंस रद्द
Published by : RAKESH RANJAN Updated At : 11 Feb 2026 12:38 AM
कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि राज्य के किसी भी जिले में वर्तमान में उर्वरक की कोई कमी नहीं है.
पटना. कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि राज्य के किसी भी जिले में वर्तमान में उर्वरक की कोई कमी नहीं है. राज्य में इस समय 1.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.45 लाख टन डीएपी, 2.06 लाख टन एनपीके, 0.43 लाख टन एमओपी तथा 1.05 लाख टन एसएसपी का भंडारण उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि रबी 2025-26 में 10 फरवरी तक अनियमितताओं के विरुद्ध 47 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जबकि 124 उर्वरक प्रतिष्ठानों का उर्वरक प्राधिकार पत्र रद्द किया गया है. उर्वरक की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए मुख्यालय स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जो प्राप्त शिकायतों के आधार पर निरंतर छापामारी कर रहा है. राज्य में उर्वरक की कालाबाजारी अथवा जमाखोरी से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उर्वरक कंपनियों द्वारा खुदरा विक्रेताओं पर अनुदानित उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग कर बिक्री करने का दबाव बनाया जाना गंभीर अनियमितता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










